हिन्दी भवन के निचले तल (बेसमेंट) में एक संदर्भ एवं शोध कक्ष है।
इस कक्ष में महात्मा गांधी का सम्पूर्ण साहित्य, जवाहरलाल नेहरू का साहित्य, स्वामी विवेकानन्द का सम्पूर्ण साहित्य, विनोबा भावे का साहित्य, वेद, शास्त्र, उपनिषद, पुराण, रामायण, महाभारत, संस्कृत साहित्य, विभिन्न प्रकार के शब्दकोश (जैसे कि सामान्य शब्दकोश और समानांतर शब्दकोश), महत्वपूर्ण लेखकों की रचनाएँ, अनुसंधान पुस्तकें, अभिनंदन ग्रंथ, ओशो का सम्पूर्ण हिन्दी साहित्य, आचार्य महाप्रज्ञ का साहित्य तथा अन्य महत्वपूर्ण पुस्तकें शोधकर्ताओं के लिए उपलब्ध हैं।
संदर्भ एवं शोध कक्ष में शोधकर्ताओं के बैठने और कार्य करने की उचित व्यवस्था है।
पुस्तकालय